फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sitting on hunger strike 14 auto drivers arrested

भूख हड़ताल पर बैठे 14 ऑटो चालक गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 28 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sitting on hunger strike 14 auto drivers arrested
भूख हड़ताल पर बैठे 14 ऑटो चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अवैध वसूली के खिलाफ शनिवार को भी ऑटो चालक भूख हड़ताल पर बैठे। शुक्रवार को मैजिक चालकों के साथ मारपीट करने के मामले में 14 ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। चालकों ने डीएम को पत्र देकर शिकायत की है कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मैजिक चालकों से मारपीट नहीं की है। स्टैंड संचालकों की शह पर तोड़फोड़ की गई थी। डीएम ने मामले को दिखवाने की बात कही है। रायबरेली ऑटो चालक कल्याण समिति की अगुवाई में ऑटो चालक हड़ताल पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऑटो चालकों और मैजिक चालकों के बीच बवाल हो गया था। इस मामले में रायबरेली ऑटो चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा समेत 40 चालकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी गोरा बाजार स्थित मैदान पर सभी चालक भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर 14 ऑटो चालकों को गिरफ्तारी कर लिया। कोतवाल कमलेश पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, संदीप, विजय कुमार, उदय प्रताप, बबलू, सुरेंद्र, आशीष, फूलचंद्र, फतेह बहादुर, इंद्रा यादव, सोनू यादव, गोविंद पांडेय, उमेश, राहुल को गिरफ्तार किया गया है।


उधर, अन्य ऑटो चालकों ने डीएम को पत्र देकर अवैध वसूली बंद कराए जाने की मांग की है। कहा कि बेवजह ऑटो चालकों को परेशान किया जा रहा है। पालिका के स्टैंड संचालकों ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी, जबकि आरोप उन पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed