{"_id":"cf5653ec790a4b76cacb2b986c0cd77d","slug":"si-beat-the-busnesman-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने पीटा, व्यापारी नाराज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने पीटा, व्यापारी नाराज
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी की। इससे घंटे भर तक बस स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल ने किसी तरह मामला शांत कराया।
शहर में रानानगर निवासी कमल गुप्ता की बस स्टेशन चौराहा पर मिठाई की दुकान है। सदर कोतवाली का एक दरोगा रविवार दोपहर दुकान पर पहुंचा और बाहर रखे सामान को उठाने की हिदायत दी।
दुकानदार सामान उठाने ही जा रहा था कि दरोगा ने गाली गलौज शुरू कर दी। दुकानदार के विरोध करने पर दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी। यह देख कमल का बेटा सुशांत गुप्ता बीच बचाव करने दौड़ा तो दरोगा ने उसे भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
सुशांत की भी पिटाई कर दी। दरोगा की इस हरकत को देख रहे आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। कुछ ही देर में व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। दरोगा की हरकत पर नाराज व्यापारी बस स्टाप व्यापार मंडल अध्यक्ष रिजवान व संरक्षक रवि तिवारी के साथ सड़क पर उतर गए।
पुलिस के तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ व्यापारियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि दरोगा ने सामान उठाने के लिए समय दिए बिना ही दुकानदार व उसके पुत्र की पिटाई कर दी।
व्यापारी आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक शहर के प्रमुख चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई से कम पर व्यापारी मानने को तैयार नहीं हुए।
कोतवाल ने व्यापारी नेताओं से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ। कोतवाल का कहना है कि सड़क से अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर दुकानदार व उसके बेटे से विवाद हुआ।