{"_id":"5717d5754f1c1b7c418b4e13","slug":"she-is-fighting-for-the-right-to-own-the-13-day-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए लड़ रही पूनम ने 13 दिन बाद तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हक के लिए लड़ रही पूनम ने 13 दिन बाद तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
बेखौफ हमलावरों ने 7 अप्रैल को दिनदहाड़े कचहरी से घर लौट रही महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो गोलियां मार दी थीं। एक गोली उसके दाहिनी हाथ तो दूसरी पेट में लगी थी। महिला का लखनऊ में इलाज चल रहा था। हक के लिए लड़ रही 13 दिन बाद महिला ने दम तोड़ दिया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा की रहने वाली पूनम देवी (33) शहर के अमन नगर मोहल्ले में रहती थी। उसके पति बृजेंद्र कुमार थल सेना में थे। वर्ष 2015 में सड़क हादसे में बृजेंद्र की मौत हो गई थी। क्लेम के लिए मुकदमा दीवानी कचहरी में चल रहा है।
पेशी के बाद 7 अप्रैल को महिला अमन नगर जैसे ही पहुंची थी, बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पूनम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उसके भाई सत्यम ने महिला के ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया था। 13 दिन बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की मौत की पुष्टि करते हुए प्रभारी कोतवाल बृज नंदन सिंह ने बताया कि मुकदमे में अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।