फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Semi neurotic niece raped

अर्द्ध विक्षिप्त भतीजी से किया दुष्कर्म

Mon, 26 Sep 2016 12:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 26 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Semi neurotic niece raped
rape - फोटो : getty images
मिल एरिया थाना क्षेत्र में ताऊ ने ही अर्द्ध विक्षिप्त भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसके पेट में चार माह का गर्भ पल रहा है। पेट में दर्द होने पर परिवारीजनों को इस शर्मसार कर देने वाली घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी ताऊ को सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र गांव की रहने वाली एक किशोरी अर्द्ध विक्षिप्त है। उसका नलकूप पर आना-जाना लगा रहता है। करीब पांच माह पहले उसके ताऊ ने उसे हवस का शिकार बनाया। इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


उसके पेट में चार माह का गर्भ होने पर शनिवार को उसके पेट में दर्द हुआ। यह बात उसने अपनी भाभी की बताई। भाभी ने इस पूरे मामले से परिवारीजनों को जानकारी दी। परिवारीजनों ने किशोरी को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने गर्भवती होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात थाने में पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर थाने में दी। मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह का कहना है कि ताऊ ने भतीजी के साथ दुराचार किया है। वह गर्भवती होने के साथ अर्द्ध विक्षिप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी ताऊ श्रीराम मौर्या को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed