{"_id":"33ed23d1bf615a9a8434e0da83cc9f0c","slug":"school-manager-beaten-looted-23-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर प्रबंधक को पीटा, 23 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर प्रबंधक को पीटा, 23 हजार रुपये लूटे
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाह गौरा बाजार में शुक्रवार को हमलावरों ने एक स्कूल में घुसकर प्रबंधक पर जमकर लाठियां बरसाई। वहां तोड़फोड़ की और 23 हजार रुपये लूट लिए।
बीचबचाव में आए प्रबंधक के बेटे और भाई को भी पीटा। परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीनशाह गौरा निवासी रामआसरे मौर्य घर के पास ही स्कूल चलाता है। सुबह सात लोग उसके स्कूल में घुस आए। वहां रखी कुर्सी, मेज आदि सामान तोड़ डाला। प्रबंधक ने विरोध किया तो लाठियों से उस पर हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोरगुल पर रामआसरे का बेटा लवकुश और भाई बुद्धीलाल बचाने दौड़े तो उनकी भी पिटाई की, जिससे दोनों जख्मी हो गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और व्यापारी आ गए।
लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रामआसरे की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गदागंज थानेदार एसओ वीआर विक्रम ने बताया कि स्कूल में घुस कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई है। रुपये लूटने की बात सामने नहीं आई है। प्रबंधक की तहरीर पर दीनशाह गौरा के ही राजा मौर्या, आलोक कुमार, मानवेंद्र प्रताप व चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।