{"_id":"58f4ff074f1c1b1a7447189b","slug":"rogues-have-looted-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटा ट्रक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटा ट्रक
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
मौका-ए-वारदात पर पूछताछ करते एसपी सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी सवार बदमाशों ने रविवार रात फिल्मी अंदाज में तमंचे के बल पर ट्रक लूट लिया। विरोध करने पर चालक-क्लीनर की पिटाई कर उनके हाथ-पैर बांध उन्हें एक बाग में फेंक दिया। यही नहीं पहचान न पाए, इसलिए बदमाशों ने दोनों की आंखों में पट्टी बांध दी थी। सोमवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर कार्रवाई करने के बजाय सदर कोतवाली और डलमऊ कोतवाली पुलिस सीमा क्षेत्र को लेकर उलझी रही। बाद में सदर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
बस्ती जिले के तेलियाकोट कस्बा निवासी राजेंद्र कुमार और शंभूपुर अहरिया निवासी विजय यादव रात में गिट्टी लादने के लिए बस्ती से महोबा जा रहे थे। राजेंद्र कुमार ट्रक चालक है, जबकि विजय यादव क्लीनर था। रायबरेली जिले पहुंचने पर दोनों बदमाशों का शिकार हो गए। पीड़ितों की मानें तो एसयूवी सवार चार-पांच बदमाशों ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रक रोक लिया। ट्रक रुकते ही दो बदमाश ट्रक पर चढ़ गए और उनकी कनपटी पर तमंचा लगा उन्हें जबरन ट्रक से उतार कर एसयूवी में बैठा लिया।
विरोध करने पर पिटाई कर हाथ-पैर बांध दिए। आंख में पट्टी बांध दी थी। इसके बाद दो घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। ट्रक एक अन्य बदमाश चला रहा था। इसके बाद दोनों को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा चौकी क्षेत्र के चौदह मील स्थित एक बाग में फेंक दिया। किसी तरह हाथ पैर खोलकर दोनों चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूल आए। डलमऊ पुलिस घटनास्थल को सदर कोतवाली क्षेत्र का राना नगर बता रही थी, जबकि सदर कोतवाली पुलिस घटनास्थल क्षेत्र घुरवारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आना बता रही थी।
विज्ञापन
ऐसे में सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक उलझी रही। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय का कहना है कि चालक-क्लीनर ट्रक लेकर महोबा जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के राना नगर के पास एसयूवी सवार बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। इसके बाद चालक-क्लीनर को घुरवारा चौकी क्षेत्र के चौदह मील के पास फेंककर फरार हो गए। सदर कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।