फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Robbed cash from CRPF jawan and agent

सीआरपीएफ जवान और एजेंट से नगदी लूटी

Tue, 23 Jun 2015 12:02 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचे के बल पर एजेंट से 99 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिटाई भी की। वहीं अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान से 50 हजार रुपये की लूट हुई। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के देेवरी गांव निवासी राजेश कुमार यहां एक फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता है। सोमवार को ऊंचाहार से वसूली करके बाइक से लालगंज जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह माधवपुर जंगल के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वे तमंचा लगाकर राजेश से रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी और उससे 99 हजार रुपये लेकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसओ बीआर विक्रम का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। इस संबंध में बैंक अधिकारियों से भी बात की जा रही है। उधर, मोहनगंज के भवानी नगर निवासी रोहित सीआरपीएफ जवान है। इस समय उसकी तैनाती दंतेवाड़ा है। वह छुट्टी पर घर आया था।


रविवार रात रायबरेली से पिता राजेश सिंह के साथ बाइक से घर जा रहा था। अलईपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोहित से 50 हजार रुपये, कपड़े व अन्य सामान लूट लिया। एसओ रतन सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed