फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roadways bus collision killed two young men, one killed

रोडवेज बस ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 01 Jan 2016 10:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के गोरही मोहल्ले का रहने वाला राज (18) इंटर का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से अपनी छोटी बहन प्रिया को रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर स्थित सिटीजन पब्लिक स्कूल छोड़ने गया था। बहन को स्कूल में छोड़ने के बाद कुछ दूर पर खड़े होकर कस्बे के ही नई बाजार निवासी दिलशाद से बातें कर रहा था। इसी दौरान सलोन से प्रतापगढ़ की ओर जा रही आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाकाई लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिलशाद को तो परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन राज को घर वाले जिला अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी गंगागंज के पास युवक की मौत हो गई। राज चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed