फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rape attempt by two teenagers during auto journey

ऑटो में सफर के दौरान दो किशोरियों से रेप का प्रयास

Sat, 06 May 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 06 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt by two teenagers during auto journey
attemp rape - फोटो : getty images
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर के दौरान ऑटो चालक व उसके एक साथी ने दो किशोरियों की अस्मत लूटने का प्रयास किया। किशोरियों के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिससे आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि चालक फरार है। पुलिस का दावा है कि फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।फुरसतगंज से दो किशोरियां ऑटो पर बैठकर नहर कोठी की तरफ आ रही थी। ब्रह्मनी गांव के पास चालक ने ऑटो रोक दिया।
विज्ञापन

 

ऑटो पर सवार चालक ने अपने अन्य एक साथी के साथ मिलकर किशोरियों की अस्मत लूटने का प्रयास किया। किशोरियों ने शोरगुल मचा दिया तो आसपास के लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। दोनों किशोरी शनिवार को अपने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर थाने में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थानेदार राम अवतार का कहना है कि आरोपी प्रदीप निवासी पूरे बढ़ईन मजरे रामपुर जमालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ऑटो चालक सुशील निवासी पूरे रग्घू मजरे कोटवारमऊ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed