फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pregnant killed

गर्भवती को जलाकर मारा डाला

Fri, 22 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 22 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pregnant killed
गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए जला दिया गया। गंभीर हालत में ससुरालीजनों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतका गर्भवती थी।
विज्ञापन


मृतका के भाई का आरोप है कि बाइक और कलर टीवी न मिलने पर ससुरालीजनों ने उसकी बहन को जिंदा जला दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सास और ससुर की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


क्षेत्र में ग्राम कसना निवासी गंगादीन ने करीब दो साल पहले बेटी राम दुलारी (25) की शादी अर्जुनहा मजरे पाराकला निवासी चंदन से की थी। चंदन खेती करता है। गुरुवार देर रात राम दुलारी संदिग्ध हालत में लगी आग से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजन उसे सीएचसी महराजगंज ले गए जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति चंदन का कहना था कि रामदुलारी से गुरुवार शाम झगड़ा हुआ था। इसके बाद रामदुलारी ने कमरा अंदर से बंद करके अपने शरीर पर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली।

इसका पता चला तो दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और रामदुलारी को अस्पताल ले गए। आग बुझाने में उसका हाथ भी झुलस गया।  मृतका के बड़े भाई देशराज का आरोप है कि बाइक और टीवी के लिए ससुरालीजन रामदुलारी को प्रताड़ित करते थे।


उसकी बहन चार माह की गर्भवती थी। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे जला दिया। एसओ ओपी यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर मृतका के पति चंदन, ससुर श्रीराम और सास मातादेई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed