फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pradhan released from jail, firing

प्रधान के जेल से छूटने पर गांव में उपद्रव, फायरिंग

Sat, 07 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 07 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Pradhan released from jail, firing
Firing - फोटो : demo pic
जगतपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की ग्राम प्रधान शांती देवी के जेल से छूट कर आने के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने जहां घेराव का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरे ने फायरिंग की बात कही। एसपी और जगतपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


इस बार शंकरपुर ग्राम पंचायत से शांती देवी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। विरोधी क्रांतिवीर यादव ने कम उम्र होने का आरोप लगाकर कोर्ट के आदेश पर प्रधान पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। ग्राम प्रधान शांती देवी को जेल भेज दिया गया था। गत गुरुवार को उसकी जमानत हुई।
विज्ञापन


देरशाम गांव पहुंचने पर समर्थकों ने पटाखे दागने के  साथ ही जमकर नारेबाजी की। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। विरोधी गुट ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी। जगतपुर पुलिस के पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष के क्रांतिवीर यादव ने शुक्रवार को एसपी को शिकायतीपत्र देकर पूरबगांव के प्रधान के साथ ही शंकरपुर की प्रधान के ससुर समेत छह लोगों पर बंदूक, कट्टों के साथ घर पर धावा बोलकर उपद्रव करने व फायरिंग का आरोप लगाया है।

उधर, शंकरपुर प्रधान के ससुर श्यामलाल व अन्य लोगों ने जगतपुर थाने में भी तहरीर देकर विरोधियों क्रांतिवीर व अन्य पर केस दर्ज कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान शांती देवी ने फायरिंग के आरोप को झूठा बताया। कहा कि समर्थकों ने पटाखे दगा कर खुशी जताई थी।


वहीं पूरब गांव के ग्राम प्रधान अब्दुल गफ्फार का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। एसओ जगतपुर बीएन शुक्ला ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव भेजी गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed