फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pistol on the strength of the couple robbed jewelery, mobile

तमंचे के बल पर दंपती से लूटे जेवरात, मोबाइल

Fri, 25 Nov 2016 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 25 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pistol on the strength of the couple robbed jewelery, mobile
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तमंचे के बल पर बाइक सवार चार बदमाशों ने दंपती से जेवरात और मोबाइल लूट लिया। वारदात उस समय हुई, जब दंपती कठगर गांव जा रहे थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश जेवरात, मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। कठगर निवासी मनोज कुमार सिंह पूर्वाह्न करीब 11 बजे पत्नी अरुणा सिंह के साथ बाइक से जिला मुख्यालय से कठगर गांव जा रहे थे। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर साड़बरा गांव के पास जैसे ही दोनों पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक किया।
विज्ञापन


इससे पहले दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने अरुणा सिंह की दो सोने की बाली, दो अंगूठी, सोने की एक चेन और मनोज कुमार का पर्स व मोबाइल छीन लिया। शोरगुल पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर भदोखर थानेदार विमल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक बाइक पंचर हो गई, जिस पर दो बदमाश पंचर बनवाने लगे। इसी बीच पुलिस पूछताछ करते हुए पहुंच गई और दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

वहीं दो बदमाश लूटे गए जेवरात और पर्स, मोबाइल लेकर फरार हो गए। करीब एक लाख रुपये की लूट हुई है। थानेदार का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed