{"_id":"5c782bddbdec2273952189d6","slug":"people-injured-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से टकराई कार, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी से टकराई कार, सात घायल
Fri, 01 Mar 2019 12:13 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू कार गुरुवार को जेसीबी से जा टकराई। इससे कार पर सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब कार पर सवार लोग प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
रायबरेली-महराजगंज रोड स्थित पूरे सडकहा मजरे बल्ला के पास गुरुवार सुबह जेसीबी से खोदाई कर मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जा रही थी। इसी बीच प्रयागराज कुंभ से स्नान कर कुछ लोग कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए जेसीबी से जा भिड़ी। हादसे में कार पर सवार महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी ओमप्रकाश चौरसिया, उनकी पत्नी अनीता चौरसिया, बेटे अविनाश, सत्यम, बेटी सरिता के अलावा विशाल और विकास घायल हुए।
विज्ञापन
बताते हैं कि ये सभी लोग कार में फंस गए थे। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।