फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   On the strength of 80 thousand pistol robbed

तमंचे के बल पर लूटे 80 हजार

Wed, 06 Jan 2016 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
यही नहीं हमलावरों ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवारीजन पहुंचे तो वह बेहोश मिला। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थानेदार विपिन कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच भुक्तभोगी और परिवारीजनों से पूछताछ की। सदर कोतवाली क्षेत्र के कहारों का अड्डा अली नगर निवासी मिर्जा नदीम वेग मुंबई में अपने मामा मिर्जा साबिर के साथ रहता है।
विज्ञापन


दोनों वहां एसी बनाने का काम करते थे। इस समय दोनों अपने घर आए थे। नदीम को रूपामऊ गांव में किसी को 80 हजार रुपये देने थे।

बुधवार देर शाम वह बाइक से अकेले रुपये लेकर रूपामऊ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। नदीम का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे के बल पर उससे रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो उसे मारापीटा फिर तमंचा कनपटी पर लगाकर जहर भी पिलाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


परिवारीजनों के मुताबिक नदीम ने राही की रहने वाली एक लड़की से करीब एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। लड़की के घर वाले इस शादी से राजी नहीं थे।

दोनों अपने-अपने घर में रहते थे। लड़की के परिवारीजन नदीम पर कोर्ट मैरिज का मूल प्रमाण पत्र वापस करने का दबाव बनाने लगे। इसी प्रमाण पत्र को हासिल करने के लिए उस पर हमला किया गया।

हमलावरों ने रुपये भी लूट लिए। उधर, थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed