फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Official grains recovered five truck

पांच ट्रक सरकारी अनाज बरामद

Sun, 05 Feb 2017 11:13 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 05 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Official grains recovered five truck
रायबरेली के बछरावां थाने में खड़े गेहूं लदे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ से रायबरेली की तरफ लाया जा रहा लाखों रुपये की कीमत का पांच ट्रक अनाज शनिवार रात पुलिस ने पकड़ा। तीन ट्रकों में गेहूं और दो में धान लदा हुआ है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के ही एफसीआई गोदाम से कालाबाजारी के लिए अनाज ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


हालांकि अनाज कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अंधेरे का फायदा उठाकर पांचों ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रकों को सीज कर दिया है। जिला आपूर्ति विभाग और मंडी के अफसर मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


पांच ट्रक चालक शनिवार देर रात अनाज लेकर लखनऊ से इलाहाबाद की तरफ आ रहे थे। लखनऊ जिले के मोहनलालगंज के एसडीएम ने इसकी सूचना सदर एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा को दी। इस पर एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने तत्काल इसकी सूचना बछरावां पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर कस्बे के पास पांचों ट्रक को रोक लिया। हालांकि पुलिस को देखकर सभी वाहनोें के चालक ट्रकों को छोड़ करफरार हो गए। इसके बाद पुलिस अनाज भरे ट्रकों को लेकर थाने ले आई। इसकी सूचना जिला आपूर्ति विभाग को दी गई।

इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवींद्र सिंह, बछरावां के आपूर्ति निरीक्षक मुबीनुद्दीन सिद्दकी और मंडी निरीक्षक बद्री प्रसाद रविवार को थाने पहुंचे और जांच की। तीन ट्रकों में करीब 1131 बोरी गेहूं व दो ट्रकों में करीब 700 बोरी धान लदा है।

इन सभी बोरियों में 50-50 किलो गेहूं और धान भरा है। बरामद अनाज की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। अफसरों के मुताबिक जांच में पाया गया है कि ये सरकारी अनाज है और कहीं कालाबाजारी के लिए बेचने ले जाया जा रहा था।

एसडीएम सदर का कहना है कि लखनऊ के बुद्धेश्वरम चौराहे स्थित एफसीआई गोदाम से यह अनाज यहां लाया जा रहा था। अनाज कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आशंका है कि कालाबाजारी के तहत ही अनाज बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि कब्जे में लिए गए पांचों ट्रकों को सीज कर दिया गया है।

बछरावां पुलिस की सूचना पर जिला आपूर्ति अधिकारी एपी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, आपूर्ति निरीक्षक मुबीनुद्दीन सिद्दीकी के अलावा लखनऊ के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार शर्मा भी मौके पहुंचे।

ट्रकों पर लदी बोरियाें की जांच के दौरान बोरियां मशीन से सिली हुई मिली। साथ ही इसमें गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा एवं पंजाब फसली वर्ष 2016-17 की स्टैंपिंग है। अनाज किसके इशारे पर जा रहा था। इसकी भी जांच होगी।

डीएम अनुज कुमार झा ने जिला आपूर्ति अधिकारी को एफआईआर कराने के आदेश दे दिए हैं। डीएसओ एपी सिंह ने बताया कि बछरावां थाने में ट्रक चालक रघुनंदन, नूर मोहम्मद, धर्मेंद्र नाम पता अज्ञात के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

अनाज पकड़ने के दौरान भागे हुए लोगों के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है।  बछरावां में पांच ट्रकों में पकड़ा गया गेहूं और धान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कुर्सी रोड के डिपो से लोड किया गया था। यह अनाज लखनऊ के ही दूसरे गोदामों में जाना था।


यहां के अधिकारियों को अतिरिक्त जिला आपूर्ति अधिकारी लखनऊ ने अपने पत्रांक संख्या 585/जिपुअ-प्रव./2017 दिनांक 05-02-2017 द्वारा उक्त जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि इस अनाज को गोदामों में न ले जाकर वाहन चालकों द्वारा कहीं और के लिए डायवर्जन करने से साफ जाहिर है कि अनाज को कालाबाजारी में ले जाया जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed