{"_id":"56fc170c4f1c1be44af00ecc","slug":"nikki-murder-case-surrendered-to-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्की हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निक्की हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र कौर उर्फ निक्की (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चर्चित निक्की हत्याकांड के हर पहलू से पर्दा उठाने के लिए अब क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस ने बुधवार को मृतका की जेठानी को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। खाकी के सवालों से जेठानी को पसीना छूट आया।
जेठानी न हर सवाल का जवाब गोलमोल तरीके से दिया। पुलिस का मानना है कि जांच में कई और आरोपियों के नाम का खुलासा हो सकता है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी एवं व्यापारी रंजीत तनेजा की पत्नी देवेंद्र कौर उर्फ निक्की की 19 फरवरी की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में उसके पति रंजीत तनेजा, जेठ रघुवीर तनेजा और टिंवकल उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी पुरानी सब्जी सदर कोतवाली को जेल भेज दिया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी वारदात से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिन पर अब तक सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन
निक्की की हत्या की वजह क्या थी। सई नदी किनारे जलाई गई लाश निक्की की थी कि नहीं। निक्की की हत्या करने और सहयोग करने में कितने लोग शामिल थे। इसी तरह और भी कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बयान पर जलाई गई लाश निक्की की ही मान रही है। उसका मानना है कि विवेचना में और नामों का खुलासा हो सकता है। घटना की हर पहलू की पड़ताल के लिए पुलिस ने बुधवार को जेठ रघुवीर तनेजा की पत्नी को हिरासत में लेकर घटना की बाबत घंटों पूछताछ की।
पुलिस ने जेठानी से निक्की और उसके पति के बीच चल रही अनबन के अलावा घटना वाले दिन कोई विवाद तो नहीं हुआ था या घटना में शामिल लोगों से जुडे़ कई सवाल पूछे। जेठानी हर सवाल पर टालमटोल करती रही। सीओ सदर ने बताया कि अब क्राइम ब्रांच की टीम को भी मामले की जांच के लिए लगाया गया।
यह टीम कोतवाली पुलिस की मदद से मामले की विस्तृत पड़ताल करेगी। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी रघुवीर तनेजा की पत्नी को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना से जुड़े और तथ्य उजागर होंगे।
वैसे तो सदर कोतवाल इस मामले की विवेचना कर रहे हैं, लेकिन क्राइम ब्रांच को भी सक्रिय किया गया है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि निक्की के परिवार को इंसाफ मिले। घटना से जुड़े हर सवाल पर बारीकी से पड़ताल कराई जा रही है।