{"_id":"57f696944f1c1bc41826f685","slug":"navodaya-s-student-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय के छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवोदय के छात्र की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में छात्र की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार रात महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के एक छात्र की हत्या कर दी गर्ई। गुरुवार सुबह विद्यालय हॉस्टल स्थित पानी की टंकी के पास छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका बायां हाथ क्षतिग्रस्त था, जबकि आंख के पास चोट के निशान थे।
एएसपी, एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मचांद का पुरवा मजरे सारीपुर का रहने वाला शिव कुमार यादव मौजूदा समय में शहर के किशनपुर रामचंदरपुर में परिवार समेत रहता है।
शिव कुमार शहर के ही एक लॉन का मैनेजर है। उसका बेटा जितेंद्र यादव (17) महराजगंज क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था। गुरुवार की सुबह विद्यालय स्थित पानी की टंकी के पास उसका शव मिला। उसका बांया हाथ क्षतिग्रस्त था।
विज्ञापन
बाई आंख के पास गहरे चोट के निशान थे। वारदात की जानकारी पर एएसपी वीरेंद्र यादव, एसडीएम मदन कुमार, सीओ गोपीनाथ और कोतवाल रविंद्र मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
अधिकारियों ने स्कूल के शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ की। मृतक के चाचा राज कुमार, अवधेश, राजेश और नाना नकछेद का कहना था कि जितेंद्र की हत्या की गई है। आरोपियों को तत्काल पकड़ा जाए। एएसपी का कहना है कि पिता शिव कुमार की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद वारदात की सही हकीकत सामने आएगी।
हॉस्टल के ग्रुप कैप्टन पवन कुमार, अनुज, प्रभात, मोहित का कहना है कि रात 10:30 बजे जितेंद्र हॉस्टल में था। रात में बिजली भी नहीं थी। इसलिए हॉस्टल में अंधेरा छाया था। वह कब पानी की टंकी तक पहुंच गया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।