{"_id":"584ee5f74f1c1b696f649d13","slug":"missing-youth-found-dead-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। इलाकाई लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की मौत को ठंड लगने से बता रही है। शिवगढ़ के नरायणपुर निवासी ओम प्रकाश (22) किसानी करता था।
रविवार को घर से कहीं गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ओम प्रकाश का शव मिला। जानकारी पर लोगों का मौके पर मजमा लग गया।
उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण पता नहीं चल सका। क्षेत्रीय लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थानेदार अरविंद सरोज का कहना है कि प्रथम दृष्टया ठंड से युवक की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी।