{"_id":"58b5cbdc4f1c1bbd5683315a","slug":"miscreants-looted-jewelery-from-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से पीछा कर बदमाशों ने नवविवाहिता से जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से पीछा कर बदमाशों ने नवविवाहिता से जेवर लूटे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सरांयक्षत्रधारी नहर पटरी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दंपती से सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।सहमे दंपती के चुप रहने पर बदमाश युवती के आभूषण उतार कर चंपत हो गए।
बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाने के गांव लक्ष्मनपुर त्रिवेदीगंज निवासी अंकित मिश्र पुत्र नंदकिशोर अपनी नवविवाहिता पत्नी सुभाषिनी को लेकर मोटर साइकिल से पत्नी की बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए राजापुर मजरे पड़रिया निवासी राधेलाल मिश्र के घर जा रहा था।
रास्ते में सरायंक्षत्रधारी गांव के पास पीछे से आ रहे बिना नंबर मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने अंकित को तमंचा लगाकर बाइक रोकवा ली। दंपती ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और युवती से दो सोने की अंगूठी, कान की झुमकी, एक माला व मंगलसूत्र के साथ पति से दो हजार नकद लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
अंकित के अनुसार पहले से ही बदमाश पीछा कर रहे थे। वे एक पान की दुकान पर सिगरेट पी रहे थे। पान दुकानदार से रास्ता पूछ कर आगे बढ़े तो वे भी पीछे लग गए। लुटे दंपती ने घर वालों को जानकारी दी और शिवगढ़ थाने पहुंचे।
थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है। सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी भी मौके पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।