फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   misbehave with Teenager, beaten

किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर सिर फोड़ा

Wed, 26 Aug 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमावां थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी का सिर फोड़ दिया। बुधवार को सुबह पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने केवल मारपीट की तहरीर लाने की बात कहकर लौटा दिया। परिवारीजनों ने घायल किशोरी का इलाज सीएचसी में कराया है। रिपोर्ट न दर्ज होने से लोगों में आक्रोश है।


एक गांव निवासी किशोरी सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक और उसके साथी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई। चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। बुधवार की सुबह किशोरी पिता के साथ थाने गई। तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट की तहरीर लाने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घायल किशोरी का परिवारीजनों ने सीएचसी में इलाज कराया। पिता का कहना है कि वह एसपी से शिकायत करेगा। उधर एसओ विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed