फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married killed for dowry in raibareli

दहेेज की खातिर विवाहिता को मार डाला

Fri, 09 Sep 2016 01:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 09 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Married killed for dowry in raibareli
murder - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र मेें बुधवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में 50 हजार रुपये की नकदी और बाइक की मांग कर रहा था। डिमांड पूरी न होने पर पहले उसकी पिटाई की गई और फिर आग से जलाकर मार डाला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका के पिता ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की खातिर बेटी को मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के खानापुर चेतरा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह ने चार साल पहले अपने बेटी रीता (25) की शादी जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे बेरारा गांव निवासी रमेश पासी के साथ की थी। रमेश घर पर ही रहकर खेती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सत्यनारायण को  गुरुवार सुबह जानकारी मिली कि उसकी बेटी रीता की मौत हो गई है। इस पर वह ससुराल पहुंचा तो सूचना सही निकली। पिता का आरोप है कि बेटी की पहले पिटाई की गई और फिर केरोसिन छिड़ककर आग लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

वारदात की सूचना पर कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में 50 हजार रुपये की नकदी और बाइक की मांग कर रहा था। इसकी डिमांड पूरी न करने के चलते ही वारदात को अंजाम दिया।

कोतवाल का कहना है कि पति रमेश पासी, ससुर मोतीलाल, जेठ राजेश कुमार, ननद आरती व शीला, सास अज्ञात, जेठानी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


तीन साल के बेटे से उसकी मां का आंचल छिन गया है। मृतका रीता अपने पीछे बेटे सनी को छोड़ गई है। घटना के बाद गुमसुम सनी को यह पता नहीं कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही। वहीं मृतका की मां कौशल्या के आंसू नहीं थम रहे हैं। कहती है कि हैसियत के मुताबिक शादी में दहेज भी दिया था। बावजूद और दहेज की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed