{"_id":"61ab260e41071c6fe90cf54d","slug":"man-murdered-in-beloved-s-home-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दो हत्याएं: प्रेमिका के घर में प्रेमी का कत्ल, भतीजे ने चाचा को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली में दो हत्याएं: प्रेमिका के घर में प्रेमी का कत्ल, भतीजे ने चाचा को मार डाला
Sat, 04 Dec 2021 02:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:00 PM IST
सार
रायबरेली में दो हत्याओं से पूरा जिला थर्रा गया है। एक प्रेमिका के घर प्रेमी की हत्या कर दी गई जबकि भतीजे ने चाचा को मार डाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की हत्या कर दी गई। डीह इलाके में प्रेमिका के घर प्रेमी का कत्ल कर दिया गया जबकि सलोन इलाके में भतीजे ने चाचा को मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानेदार को निर्देशित किया।
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र के पूरे रनबहादुर मजरे टेकारी दांदू निवासी अंकित यादव (21) शुक्रवार की रात दिनेश वर्मा निवासी टेकारी दांदू के घर गया था जहां आरोपियों ने युवक को घर के अंदर बुला कर सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घर की एक महिला से अंकित के अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अंकित के पिता शिवबालक यादव की तहरीर पर दिनेश वर्मा, महेश वर्मा व सरोजनी पत्नी दिनेश वर्मा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उधर, सलोन कोतवाली क्षेत्र के कोडरी गांव में शनिवार की सुबह घूरा लगाने के विवाद में चाचा व भतीजे में जमकर मारपीट हुई जिसमें 70 वर्षीय चाचा सतन पुत्र हुलासी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव में तनाव बना हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।