{"_id":"571a66b64f1c1b6a7d8b49ee","slug":"lawyers-ruckus-at-the-gate-of-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट गेट पर वकीलों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्ट्रेट गेट पर वकीलों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी से हुई मारपीट से नाराज वकील शुक्रवार को भड़क उठे। वकीलों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर जमकर हंगामा किया। एक होटल में तोड़फोड़ करने के साथ सामान सड़क पर फेंक दिया। यह देख कलेक्ट्रेट के पास हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची सीओ श्वेता श्रीवास्तव ने घटना के बारे में पूछताछ की।
गोरा बाजार का रहने वाला राम नारायण कलेक्ट्रेट गेट पर होटल चलाता है। दो दिन पहले होटल मालिक व कुछ लोगाें में मारपीट हुई थी। आरोप है कि होटल मालिक ने रुपयों को लेकर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी थी। शुक्रवार को दफ्तर खुले तो मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया।
कलेक्ट्रेट से निकली अधिवक्ताओं की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। होटल में जमकर तोड़फोड़ की। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। वकीलों के आक्रोश के आगे कोई बीच बचाव करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंची सीओ सिटी ने घटना के बारे में जानकारी की। बताया कि दो दिन पहले वकीलों और होटल मालिक के बीच विवाद हो गया था। इसी को लेकर वकीलों ने होटल में तोड़फोड़ की। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।