फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Irrigation department employee shot dead

सिंचाई विभाग के बेलदार की गोली मारकर हत्या

Thu, 26 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 26 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department employee shot dead
सिंचाई विभाग के बेलदार की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस व मौजूद कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सिंचाई विभाग के एक बेलदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह ड्यूटी पर तैनात था। इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बेलदार के मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के वक्त मौजूद चपरासी की निशानदेही पर हमलावरों को चिह्नित करके उनकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है। भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी रामसरन तिवारी (45) सिंचाई विभाग में बेलदार था।
विज्ञापन


रात में उसकी ड्यूटी शारदा सहायक खंड 45 के एक्सईएन नियाज अहमद के आवास पर थी। बताते हैं कि रामसरन आवास के अंदर सो रहा था। जबकि चपरासी रामसुमेर बाहर सो रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सात-आठ हमलावर पहुंचे। उन्होंने चपरासी को जानमाल की धमकी देते हुए एक्सईएन के आवास का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही अंदर से रामसरन तिवारी बाहर निकला। वैसे ही हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह खून से लतपथ हो गया। फायरिंग से आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सिंचाई कर्मियों में दहशत फैल गई। घायल बेलदार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय ने बताया कि बेलदार की गोली मारकर हत्या की गई है। एक्सईएन की तहरीर पर अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


सिंचाई विभाग के बेलदार की हत्या से परिवारीजनों में नाराजगी है। लखनऊ में पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात शव लेकर परिवारीजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसपी से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। एसपी हरिनारायण सिंह ने परिवारीजनों को शांत कराया और कहा कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस आश्वासन पर परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed