फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   He went in front of the police station officers

अफसरों के सामने कोतवाली में भिड़े सिपाही

Fri, 20 Nov 2015 10:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
तीनों ने एक दूसरे पर जमकर लात और घूंसे बरसाए। यह सब उस वक्त हुआ जब खुद सीओ सदर और सीओ लालगंज रामअर्ज कोतवाली में बैठे थे।
विज्ञापन


वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों और अफसरों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। सीओ ने कहा कि सिपाहियों को सख्त चेतावनी दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दीवानी कचहरी में हुए बवाल के बाद कोतवाली में कई थानों की फोर्स और पुलिस के अफसरों का जमावड़ा लगा था। मिल एरिया थाने की पुलिस भी आई थी।

सीओ सिटी सुशील कुमार और सीओ लालगंज रामअर्ज दीवानी कचहरी में हुई घटना पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच वहां पर मिल एरिया के दो और सदर कोतवाली के एक सिपाही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


जब तक कोई कुछ समझ पाता कोतवाली परिसर अखाड़े में बदल गया। सिपाही एक दूसरे पर टूट पड़े और जमकर मारपीट की। अफसरों की मौजूदगी में सिपाहियों में मारपीट का दृश्य देख वहां मौजूद पुलिस कर्मी दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर सिपाहियों को अलग किया। शोरशराबा होने पर सीओ सिटी भी निकल आए। सीओ सिटी ने बताया कि सिपाहियों में मारपीट की बात सामने नहीं आई हैं।

किसी बात को लेकर सिपाहियों में नोकझोंक हुई थी। सिपाहियों को दोबारा ऐसा न करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed