{"_id":"e31928e18bfa9e94442aabb82fed8243","slug":"for-five-rupees-beaten-shopper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये के लिए दुकानदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच रुपये के लिए दुकानदार को पीटा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को महज पांच रुपये के लिए एक साइकिल दुकानदार को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नोखे का पुरवा मजरे दौतरा निवासी राम बहादुर (32) की गांव में साइकिल बनाने की दुकान है। गांव के ही रामफेर के पास उसका पांच रुपया बकाया था। शनिवार को दुकानदार ने रामफेर से अपने रुपये मांगे।
इतनी सी बात पर रामफेर गुस्से में आ गया। उसने लाठी से रामबहादुर पर हमला बोल दिया। लाठी से पीट-पीटकर राम बहादुर को मरणासन्न कर दिया। परिवारीजन और आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि मां रमराजा ने रामफेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।