{"_id":"f82b99d8937c33934311436b987f6e5e","slug":"fir-lodge-against-vdo-by-the-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोपी प्रधान ने वीडीओ के खिलाफ लिखाई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गबन के आरोपी प्रधान ने वीडीओ के खिलाफ लिखाई एफआईआर
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के कल्यानपुर बैंती गांव में प्रसाधन निर्माण में हुए घपले के आरोपी प्रधान कृष्ण कांत त्रिवेदी ने बुधवार को डलमऊ कोतवाली में वीडीओ अशोक कुमार साहू के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि केस दर्ज करके मामले की पड़ताल की जा रही है। कल्यानपुर बैंती प्रधान का आरोप है कि गांव में 91 प्रसाधन बनवाने के लिए 10.75 लाख रुपये का बजट आया था।
प्रसाधन बनवाने के लिए उसके और वीडीओ अशोक कुमार साहू के हस्ताक्षर से रुपये निकाले गए। इसमें से पांच लाख रुपये वीडीओ ने अपना मकान बनवाने के लिए उधार मांगे थे। बाद में न तो रुपये दिए और न ही प्रसाधन बनवाए।
विज्ञापन
प्रधान के मुताबिक उसने 35 प्रसाधनों का निर्माण करा दिया है। वहीं 11 में काम चल रहा है। रुपये लेने के बाद वीडीओ के धोखाधड़ी करने से 45 प्रसाधनों का निर्माण नहीं हो सका। यही नहीं रुपये मांगने पर धमकी भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि 19 सितंबर को वीडीओ अशोक कुमार साहू ने ग्राम प्रधान कृष्ण कांत त्रिवेदी के खिलाफ प्रसाधन में गबन करने की रिपोर्ट लिखाई थी।