{"_id":"24cb55c06c9112c0283561fe37629ea3","slug":"father-son-beaten-up-threatened-to-kill-him-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को पीटा, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र को पीटा, जान से मारने की धमकी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाना क्षेत्र के बिछियावादी मजरे दौलतपुर गांव में मंगलवार रात पिता-पुत्र की पिटाई कर दी गई। यही नहीं गवाही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
बुधवार शाम पुलिस ने प्रधान पति समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक बिछियावादी गांव में तीन साल पहले रामेश्वर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव का रामधनी गवाह है।
रामसरन यादव को नामजद किया गया था। रामसरन की पत्नी इस समय गांव की प्रधान है। रामसरन जमानत पर रिहा चल रहा है। मंगलवार रात रामसरन ने अपने अन्य साथियों के साथ रामधनी के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
रामधनी और उसके बेटे शिवबहादुर की जमकर पिटाई की। एसओ कमलेश पांडेय ने बताया कि रामसरन और राम प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।