{"_id":"6601494cd934f944e30068db308641d8","slug":"farmers-assaulting-35-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मारपीट कर 35 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से मारपीट कर 35 हजार लूटे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। सरेनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी राम भजन किसानी करता है। गुरुवार को वह खाते से रुपये निकालने के लिए बीओबी की सरेनी शाखा गया था।
बैंक से 35 हजार रुपये निकालने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। उसने रुपये एक झोले में रखे थे। गांव के पास ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे टक्कर मार कर गिरा दिया।
पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद रुपयों वाला झोला लेकर भाग गए। लुटेरों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलने से इलाके के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थानेदार आरके सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एसओ ने बताया कि किसान के साथ लूट हुई है।
विज्ञापन
केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।