फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's body was found hanging from a tree, killing suspected

पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Tue, 07 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body was found hanging from a tree, killing suspected
मौत - फोटो : demo pic
भदोखर थाना क्षेत्र में एक किसान का संदिग्ध हालात कटहल के पेड़ से लटकता शव पाया गया। मृतक के पैर जमीन पर छू रहे थे। हाथ व पैर में खरोंच के निशान थे। इससे ग्रामीण किसान की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एक्सना मजरे भखरवारा गांव निवासी राजेश कुमार (40) किसानी करता था। रविवार रात वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह उसका शव घर के बगल स्थित कटहल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। मृतक के पैर जमीन से छू रहे थे।
विज्ञापन


हाथ और पैर में खरोंच के निशान थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामचंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की हत्या की गई या फिर उसने खुदकुशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। कुछ दिन पहले किसी बात से नाराज होकर कहीं चली गई थी। सुलह समझौते के बाद वह घर वापस लौटी थी। लौटने के बाद भी विवाद होता रहता था।

पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि घटना के दिन वह विवाद होने पर गांव में ही अपनी बुआ के यहां चली गई थी। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि सुनीता बुआ के घर में नहीं थी। एक्सना मजरे भखरवारा गांव में सोमवार देर शाम राजेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।


अंतिम संस्कार करने जा रहे परिवारीजनों को ग्रामीणों ने रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई। ग्रामीण हत्या कर मुकदमा दर्ज किए और मृतक के बच्चों से बयान लिए जाने की बात कह रहे थे। इस पर पुलिस ने बच्चों से बयान लिया। बच्चों ने पुलिस को घर में दो बाइकों पर चार लोगों के आने की बात भी बताई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed