फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fake company created and cheated Rs 1 crore from one thousand people

फर्जी कंपनी बना एक हजार लोगों से एक करोड़ की ठगी

Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fake company created and cheated Rs 1 crore from one thousand people
rupee - फोटो : getty images
फर्जी कंपनी बनाकर करीब एक हजार लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने गोरखधंधे के संचालक को हिरासत में ले लिया। वहीं इस कार्य में शामिल एक महिला संचालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ग्राहकों से आरडी व एफडी खोलकर धोखाधड़ी की गई है। ग्राहकों ने जब रुपया वापस करने का दबाव बनाया तो संचालक ने कार्यालय में ताला लटका दिया था। किसी न किसी पद नाम से तैनात किया गया स्टाफ भी फरार है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त 2014 में सिविल लाइंस स्थित पेट्रोलपंप के सामने डेलाइट स्काई निधि लिमिटेड का कार्यालय खोला गया था। इसके जरिए कंपनी आरडी व एफडी के लिए रुपये जमा कराती थी और बांड पेपर देती थी। रुपया वसूलने के लिए एजेंट बनाए गए थे। लोगों ने इन्हीं एजेंटों के माध्यम से रुपया जमा किया था। जब कुछ निवेशकोें की एफडी पूरी हो गई तो उन्होंने एजेंटों से भुगतान कराने की बात कही।
विज्ञापन


एजेंटों का दबाव बढ़ने पर कंपनी संचालकों ने कंपनी के दफ्तर में ताला लटका दिया। एजेंटों ने संचालकों से मोबाइल से संपर्क किया तो उनके मोबाइल स्विच ऑफ बताते रहे। रुपया न मिलने पर मंगलवार शाम ओम कुमारी, कुसुमा, उर्मिला, रिहाना बानो, नाजमा बानो, महमूद, सीतावती, शाकिरा बानो, शबीना, मोसिम, माधुरी, सोनी, लल्ली, सुमन पाल आदि ने इस मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज शिवशंकर गुप्ता ने कंपनी संचालक को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि कंपनी संचालक का नाम शुभाशीष यादव है, जो शहर के ग्रिबशाह का पुरवा का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। धोखाधड़ी में एक महिला संचालक भी शामिल है, जो डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी तलाश की जा रही है। करीब एक हजार लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है।

एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जांच कराई जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को रुपया वापस दिलाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक अच्छे फायदे की बात बताकर ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाया गया। आरडी व एफडी के नाम से किसी से दो हजार रुपये तो किसी से पांच हजार रुपये वसूले गए। चौकी इंचार्ज का कहना है कि अब तक की जांच में करीब एक हजार लोगों से ठगी की बात सामने आई है। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।


तहरीर में एक करोड़ रुपये ठगी करने की बात कही गई है। ठगी का शिकार हुए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो अधिक रुपया कमाने की चाहत में हिरासत में लिए गए संचालक ने गोरखधंधा किया। पहले सुल्तानपुर जिले में किसी कंपनी में काम करता था। वहां पर नौकरी छोड़कर यहां पर आ गया और स्वयं एक कंपनी बनाकर आरडी व एफडी के नाम से रुपये जमा कराने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed