फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   entering in Janaki temple sculpture ornament theft

मंदिर में घुस जानकी मूर्ति के जेवर उड़ाए

Thu, 17 Sep 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने इंदिरा नगर चौकी के सामने स्थित रामजानकी मंदिर में घुस कर माता जानकी की प्रतिमा पर चढ़े 20 हजार रुपये के जेवरात पार कर दिए। यही नहीं पुजारी की कोठरी का ताला तोड़ कर दो हजार रुपये नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


शोरगुल पर लोगों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मामले को दबाने में जुटे चौकी इंचार्ज घटना होने से ही इंकार करते रहे।

जेल रोड पर इंदिरा नगर चौकी के सामने राम जानकी मंदिर है। शहीद स्मारक रोड पर अमोल विहार निवासी अवधराम यहां पुजारी हैं। पुजारी के घर वालों का कहना है कि बुधवार रात पुजारी मंदिर में सो रहे थे।
विज्ञापन


 इसी बीच चोरों ने उनके पास रखी चाभी लेकर मंदिर का ताला खोल लिया। वहां माता जानकी पर चढ़े जेवर चोरी कर लिए। वहीं पुजारी की कोठरी का ताला तोड़ कर करीब दो हजार रुपये नगद पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पुजारी की नींद खुल गई। शोरगुल पर लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, चौकी इंचार्ज पन्नेलाल का कहना है कि मंदिर में चोरी की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed