फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand of Rs 50 unpaid wages, killed the young man

50 रुपये बकाया मजदूरी मांगी तो युवक की ले ली जान

Mon, 22 Aug 2016 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 22 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand of Rs 50 unpaid wages, killed the young man
हत्या - फोटो : getty images
 गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में महज 50 रुपये की खातिर एक श्रमिक की हत्या कर दी गई। रुपया मांगने पर भड़के भट्ठा मिस्त्री ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। घायल अवस्था में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देर शाम उसका शव गांव पहुंचा। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के डिहुरा गांव निवासी राम मिलन पासी (30) क्षेत्र के ही भट्ठे पर मजदूरी करता था। गांव के ही भट्ठा मिस्त्री के साथ उसने भट्ठे पर छह दिन मजदूरी की थी।
विज्ञापन


उसका करीब 500 रुपया बकाया था। रविवार शाम राममिलन पासी मिस्त्री के पास रुपया मांगने गया था। उसका कहना था कि उसे वह 50 रुपये दे दो तो उसका जरूरी कार्य हो जाए। बाकी रुपया बाद में दे देना। बताते हैं कि मिस्त्री नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रुपया देने से इंकार कर दिया। इसका राममिलन ने विरोध किया। बस इतनी सी बात पर मिस्त्री ने डंडे से राममिलन पर हमला बोल दिया। आरोपी ने राममिलन पासी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गया।

घायल राममिलन को सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम उसका शव गांव पहुंचा। पूर्व प्रधान उदयराज का कहना है कि महज 50 रुपये की खातिर उसकी हत्या की गई है। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।


सीओ लालगंज देवेश शर्मा का कहना है कि श्रमिक की हत्या का मामला जानकारी में आया है। पुलिस को गांव भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed