फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Court cases of rape

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Fri, 19 Aug 2016 11:28 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 19 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Court cases of rape
मुकदमा - फोटो : demo pic
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष बाद महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 20 सितंबर 2015 की रात आठ बजे गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी पहले से ही घात लगाए बैठा पूरे गनेश बक्श मजरे उगाभाद गांव निवासी गुड्डू ने उसको दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

जब पत्नी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपी ने पत्नी को कहीं शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। युवक ने बताया कि जब वह घटना की शिकायत करने जब वह आरोपी के घर गया तो अखिलेश कुमार, रामसुमेर व सुनील ने उसे व पत्नी को मारापीटा और भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। कोई कार्रवाई न होने पर उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed