फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Couple robbed cash and jewelery in rai

दंपती से नकदी व जेवरात लूटे

Thu, 02 Mar 2017 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 02 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Couple robbed cash and jewelery in rai
दंपती काे लूटा - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर शाम तमंचे के बल पर दंपती से नकदी, जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दंपती शादी समारोह में शामिल होने जा रहेे थे। इससे पहले कि शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस वारदात की पड़ताल कर रही है। भदोखर थाना क्षेत्र के सांड़बरा गांव निवासी उदयभान मौर्या शाम को अपनी पत्नी निर्मला के साथ बाइक से बल्ला बरौला में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। अमिरिया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती को रोक लिया।
विज्ञापन


कनपटी पर तमंचा तान दिया और दंपती से नकदी, जेवरात लूट लिए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने पांच हजार रुपये की नकदी, तीन सोने की अंगूठी, एक जंजीर, एक झुमकी लूटी है। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed