फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   child rape

बच्ची से दुष्कर्म

Sun, 21 Jun 2015 12:20 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
 ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात छह साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बनाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऊंचाहार के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय लड़की घर के दरवाजे चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और उसे बहला-बहला फुसलाकर गांव के बाहर ले गया। युवक ने बालिका के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


इधर, चारपाई पर बेटी के न होने पर खोजबीन शुरू की गई तो बालिका गांव के बाहर गंभीर हालत मिली। वहीं आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर एसओ जीडी शुक्ला मौके पर पहुंचे। देर रात मामले में आरोपी ज्ञानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका कक्षा एक की छात्रा है। एसओ का कहना है कि ज्ञानू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बालिका के साथ दुराचार की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed