फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CHC Superintendent beaten

सीएचसी अधीक्षक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Fri, 31 Jul 2015 11:33 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी नसीराबाद में शुक्रवार को एक युवक ने जमकर हंगामा किया। अधीक्षक के कक्ष में घुसकर पहले उन्हें गालियां दी फिर डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से भाग गया। अधीक्षक ने इसकी सूचना सीएमओ को देने के साथ ही थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीएचसी में शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे अधीक्षक डॉ. आरपी गिरी अपने कक्ष में बैठकर रोगियों को देख रहे थे, तभी नसीराबाद कस्बा निवासी इकबाल कक्ष में पहुंचते ही अधीक्षक को गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने धमकाया कि यहां इलाज के साथ बड़े-बड़े कारनामे कर रहे हो। अब सुधर जाओ नहीं तो जान से जाओगे। धीरे-धीरे मामला गरमा गया। अधीक्षक ने जवाब दिया तो युवक का गुस्सा बढ़ गया और उसने बगल में रखे एक डंडे को उठाकर चिकित्सक को पीटना शुरू कर दिया।

युवक की दबंगई देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि वे उन्हें बचा सकें। घटना से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। चिकित्सक के हाथ व शरीर पर अन्य चोटें आई हैं।

युवक घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना तुरंत सीएमओ को दी। बाद में थाने पहुंचकर इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एसओ से बात हुई।


युवक को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। एसओ लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed