फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chaotic elements smashed statue, four injured in stone pelting

अराजक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा, पत्थराव में चार घायल

Fri, 14 Oct 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 14 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements smashed statue, four injured in stone pelting
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना में हुए बवाल के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई जगह बवाल हुआ। कहीं पर ईंट पत्थर चले तो कहीं पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया। इसमें चार लोग घायल हुए। पुलिस-प्रशासन ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


अमेठी जिले के डीएम चंद्रकांत पांडेय और एसपी हीरालाल ने गुरुवार को गांव पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों से भाईचारा बनाने का आह्वान किया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के ग्रामीण बुधवार को प्रतिमा को विसर्जन के लिए जा रहेे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने छत पर चढ़कर ईंट पत्थर चला दिये। इससे प्रतिमा खंडित हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। लाठी-डंडे चले। इसमें सुजीत कुमार, सुशील, हरिद्वार, मोहन घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना तिलोई एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी मधुबन कुमार सिंह ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुकदमा दर्ज किए जाने की बात पर अड़े रहे।

हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। इसी तरह इसी क्षेत्र के सातनपुरवा गांव के ग्रामीण प्रतिमा को विसर्जन के लिए जा रहे थे। रास्ते दूसरे समुदाय के बाइक सवार दो युवकों ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे ग्रामीण भड़क गये और अहोरवा भवानी चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि लालू व नायाब समेत 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed