फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   change the ATM card and stolen rupees

एटीएम कार्ड बदलकर चुराए रुपये

Thu, 25 Jun 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
लालगंज में एटीएम से रुपये निकालने गया एक फौजी उचक्के का शिकार हो गया। उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये पार कर दिए। फौजी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


पूरे भूसू मजरे पलिया बिरसिंहपुर गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम में उसके साथ एक अज्ञात युवक भी घुसा था।
विज्ञापन


 उसने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। तभी अज्ञात युवक ने उसकी मदद करने की बात कहकर धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उचक्के ने उसके खाते से 4400 रुपये पार कर दिए। जब उसे पता चला तो वह बैंक गया। बैंक में उसने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन उसे नहीं दिखाया गया।

 पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed