{"_id":"56ec44624f1c1bd55b8b474c","slug":"bsf-si-jailed-in-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी बीएसएफ दरोगा को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी बीएसएफ दरोगा को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर गुरुवार को 3006 पंजाब मेल से घर जा रही पीएचडी की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी बीएसएफ के दरोगा जगदीश को शुक्रवार को प्रतापगढ़ से रायबरेली लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उधर जीआरपी में दर्ज छेड़खानी को केस को लखनऊ रेफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को जिले के एक कस्बे में रहने वाली छात्रा लुधियाना से पंजाब मेल से घर आ रही थी।
लखनऊ में ट्रेन पर ही दरोगा ने छेड़खानी की थी। शिकायत पर रायबरेली स्टेशन पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सकी। उसे गुरुवार की रात ही प्रतापगढ़ में जीआरपी ने दबोच लिया था। आरोपी के खिलाफ जीआरपी रायबरेली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया था।