{"_id":"570a991a4f1c1b6d6cc810cc","slug":"bravo-archana-the-redeemed-of-the-six-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश अर्चना, लुटेरों के छुड़ाए छक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाबाश अर्चना, लुटेरों के छुड़ाए छक्के
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बहादुर अर्चना ने छुड़ाए लुटेरों के छक्के।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के मौके पर समाज में शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा हर जगह हो रही है लेकिन बहादुर महिला अर्चना ने हकीकत में शक्तिस्वरूपा बन न केवल चेन लूटने आए बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया बल्कि एक की जमकर धुनाई भी की।
करीब दस मिनट तक महिला बदमाश से लड़ी। यही वजह रही कि आखिर में दोनों बदमाशों को जान बचाकर भागना पड़ा। महिला के इस जज्बे को सभी ने सलाम किया। शहर के निराला नगर निवासी सूर्य कुमार गुप्ता प्रतापगढ़ में बड़ौदा बैंक में मैनेजर हैं।
हर रोज उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता मंदिर दर्शन करने जाती थी। रात में अर्चना मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ मंदिर में दर्शन करके घर लौट रही थी। घर के करीब पहुंचने पर अन्य महिलाएं चली गईं, जबकि अर्चना अकेली रह गई। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन
एक बदमाश नीचे उतरा और अर्चना के गले से सोने की चेन छीनने लगा। इस पर अर्चना बदमाश से भिड़ गई। उसके बाल पकड़ लिए और हाथ-पैर से धुनना शुरू कर दिया। साथ ही महिला बचाव-बचाव की आवाज लगाती रहे, ताकि आसपास के लोग एकत्र हो जाएं और बदमाश को पकड़ा जा सके।
करीब दस मिनट तक महिला बदमाश से भिड़ी रही। आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली। सूचना के बावजूद जहानाबाद चौकी इंचार्ज देर से घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में महिला के घर जाकर घटना की बाबत पूछताछ की।
घटनास्थल पर मौजूद हर व्यक्ति ने महिला के जब्बे को सलाम किया। हर एक जुबां पर यही बात थी कि अर्चना ने बहादुरी और साहस का परिचय दिया। यही वजह रही कि बदमाश चेन लूटने में सफल नहीं हो सके।
महिलाओं को इसी तरह साहस दिखाने की जरूरत है। सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि महिला ने बहादुरी दिखाई, जिसकी वजह से बदमाश चेन लूटने में नाकाम रहे।