फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BoB's manager beaten, serious

बीओबी के मैनेजर को पीटा, गंभीर

Tue, 29 Dec 2015 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जिले के आलमबाग निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला (50) बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सलोन में मैनेजर हैं। वह जगतपुर थाना क्षेत्र के भीख गांव में रिश्तेदारी में रहते हैं।
विज्ञापन


रात में सलोन से बाइक से भीख गांव जा रहे थे। पिछवारा चौराहा पर चार हमलावरों ने हॉकियों से हमला बोल दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।

शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। मैनेजर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार केएन पांडेय का कहना है कि एक माह पहले ही मैनेजर ने बैंक में जॉइन किया है। स्टाफ के कुछ लोगों की धोखाधड़ी पकड़ी थी।

इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी थी। स्टाफ के लोगों ने ही हमलावरों को सुपारी देकर मैनेजर पर हमला बुलवाया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed