{"_id":"5c93780ea8b62dc488dd385b19a3f298","slug":"bdc-member-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10:40 बजे बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिविल लाइन इलाके में उस समय हुई, जब वह किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर साथ आए लोगों ने पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल में हंगामा किया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर चौहान निवासी पंकज सिंह शहर के सिविल लाइन इलाके में किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने आया था। वह समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन
किसी काम से डाक बंगले के पास रुका और काली सफारी में बैठने जा रहा था, तभी ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया गया। वह पंचायत चुनाव में रसेहता से बीडीसी सदस्य चुना गया था।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल भाग निकले। खून से लथपथ बीडीसी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर टी. शमसी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान विमला सिंह के पति वृजेश सिंह ने बताया कि पंकज सिंह रसेहता से बीडीसी सदस्य हैं। उनको गोली मारी गई है। घटना की वजह सामने नहीं आई है।
सीओ सिटी सुशील कुमार का कहना है कि चुनावी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।