फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Two Booked After Elephant Dies from Electrocution, Illegal Farm Power Connection Suspected

शहडोल: खेत में अवैध कनेक्शन से गई हाथी की जान, बिजली विभाग की शिकायत पर दो पर एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 01:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 01:03 PM IST
सार

चंदौली गांव में करंट लगने से नर हाथी की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खेत में अवैध बिजली कनेक्शन से बोरवेल चलाया जा रहा था, जिसकी चपेट में हाथी आ गया। घटना के बाद तार काटे जाने से साक्ष्य मिटाने की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन
Shahdol: Two Booked After Elephant Dies from Electrocution, Illegal Farm Power Connection Suspected
करंट लगने से हाथी की मौत

विस्तार

जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि खेत में अवैध बिजली कनेक्शन के जरिए बोरवेल चलाया जा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से हाथी की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, बाणसागर में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता अभिनेंद्र सिंह चौहान ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में खेत में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर बोरवेल चलाए जाने की बात सामने आई है। इसी कनेक्शन से फैले करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत होने का आरोप है। मामले में पुलिस ने अक्षत सिंह बैंस और देवराज सिंह बैंस के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


12-13 अक्टूबर की रात हुई थी हाथी की मौत
गौरतलब है कि 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात पश्चिम ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के चचाई बीट अंतर्गत ग्राम चंदौली में खेत के पास बोरवेल के नजदीक एक हाथी की मौत हुई थी। मृत हाथी करीब 15 वर्ष का नर बताया गया है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में खेत में बिजली के करंट से जुड़े मामले में कुछ लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही गई थी। यह भी आरोप है कि घटना के बाद बिजली का तार काट दिया गया जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरदा: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, पुलिस अभिरक्षा में रखे वाहन


फिलहाल पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। अब जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि अवैध बिजली कनेक्शन किसने लिया था और हाथी की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच आगे की जा रही है।

अब सवाल यह उठता है कि पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हाथियों का विचारण लगातार बना हुआ था, जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में हाथी अपना डेरा जमाए हुए थे, जिनकी निगरानी के लिए वन विभाग की विशेष टीमों का गठन किया गया था। लगातार दिन रात हाथियों की मॉनिटरिंग की जा रही थी लेकिन झुंड से अलग होकर एक हाथी खेत में पहुंच गया और वन विभाग को  इसकी भनक भी नहीं लग पाई। अगर उस क्षेत्र की सप्लाई समय से बंद कर दी जाती तो हाथी की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed