फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Teenager murdered in Chandigarh Attacked with sharp-edged weapons outside Radhe Market in Sector 41

चंडीगढ़ में किशोर की हत्या: सेक्टर-41 राधे मार्केट के बाहर तेजधार हथियारों से हमला, रंजिश के एंगल पर जांच शुरू

Fri, 16 Oct 2026 10:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Teenager murdered in Chandigarh Attacked with sharp-edged weapons outside Radhe Market in Sector 41
मृतक मोक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित राधे मार्केट के बाहर दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 17 वर्षीय मोक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सेक्टर 41 की राधे मार्केट के बाहर दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सेक्टर 39 थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed