{"_id":"576ad96f4f1c1b0d69b47dbb","slug":"and-opened-the-gate-flew-the-young-man-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और खोल दिया गेट, बह गई युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और खोल दिया गेट, बह गई युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : demo pic
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नहर विभाग के गेट कीपर की लापरवाही उजागर हुई। गेट खोल दिए जाने से एक युवक का शव बह गया। वहीं सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया था। गेट कीपर की लापरवाही से शव बह गया।
मोहनगंज कस्बे से होकर शारदा सहायक नहर निकला है। यहीं पर गेटकीपर की तैनाती की गई है। शाम को 35 वर्षीय एक युवक का शव बहता हुआ गेट में फंस गया। पहले तो गेट कीपर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस नहीं पहुंची तो उसने गेट खोल दिया। इससे शव बह गया।
वहीं नहर विभाग के पतरौल रामकुमार का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि नहर में शव मिलने की जानकारी नहीं है।