{"_id":"56eae9094f1c1b58278b45c1","slug":"accused-of-murder-shifted-to-fatehpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर जेल भेजा बीडीसी सदस्य का हत्या आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर जेल भेजा बीडीसी सदस्य का हत्या आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पंकज सिंह की हत्या में सलाखों के पीछे भेजे गए एक हत्या आरोपी का फतेहपुर जेल स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके अलावा नौ अन्य बंदियों का भी दूसरे जिलों की जेल में स्थानांतरण किया गया है, लेकिन अधिकारी सिर्फ एक ही बंदी का नाम बता रहे हैं।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों का कहना है कि बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के लालूपुर चौहान गांव निवासी एवं बीडीसी सदस्य पंकज सिंह की 25 जनवरी 2016 की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इसमें एक हत्या आरोपी मुकुट सिंह निवासी गांधी नगर भी शामिल था। जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर जेल में बंद दस बंदियों को फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव की जेलों में स्थानांतरण में किया गया है। इसमें मुकुट भी शामिल है, जिसका स्थानांतरण फतेहपुर जेल किया गया है।
विज्ञापन