फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A Young man killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
A Young man killed in mysterious circumstances
मौत - फोटो : file photo
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। क्षेत्र में चर्चा है कि तांत्रिकों के बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई के डर के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के खिलाफ रिपोर्ट भी नहीं लिखी थी। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे जोधी मजरे मटका गांव निवासी रामखेलावन (48) गांव स्थित आश्रम का सदस्य था। इसी आश्रम के तांत्रिकों ने रविवार को बवाल किया था। सोमवार सुबह रामखेलावन गांव के बाहर खेत में बेहोशी अवस्था में मिला।
विज्ञापन


परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई। वहीं चर्चा है कि तांत्रिकों के बवाल करने के बाद उसे पुलिस की कार्रवाई का डर सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हालांकि परिवारीजन इस बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। सलोन कोतवाल एएस रघुवंशी का कहना है कि मृतक के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी।

वहीं पूरे जोधी मजरे मटका गांव में हुए बवाल के मामले में सोमवार को चार हमलावर सलाखों के पीछे भेज दिए गए। गौरतलब है कि पूरे जोधी गांव में रविवार को तांत्रिकों ने खूब तांडव मचाया था। दो सगे भाइयों और तीन सिपाहियों की पिटाई की थी। एक सिपाही की दाहिने हाथ की दो अंगुली काट दी थी।

बाद में ग्रामीणों ने भी तांत्रिकों की पिटाई की थी। इस मामले की एफआईआर पुलिस ने दर्ज की थी। सलोन कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि राजेश मौर्य, राजू, राम अभिलाख, बनवारीलाल को जेल भेज दिया गया है।


जबकि सुरेश यादव, भूपेंद्र कुमार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। बवाल में नामजद अन्य हमलावरों को भी जल्द गिरफ्तार  कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed