{"_id":"5c6c53eebdec227365149f59","slug":"81550603246-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में मंगलवार को सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बेड़ारू गांव की रहने वाली प्रेमलता अपनी बेटी आर्या (डेढ़ वर्ष) पुत्री हरेंद्र के साथ मायके गूढ़ा गांव आई थी। बांदा-बहराइच राज्यमार्ग पर स्थित गूढ़ा गांव के पास सड़क किनारे आर्या खेल रही थी।
इसी दौरान ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नाना रामखेलावन ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी प्रेमलता की पुत्री आर्या थी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर फ रार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक जगतपुर से सवारी लेकर आ रहा टेम्पो सलोन आ रहा था। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मदापुर गांव के निकट टेम्पो का अगला पहिया वाहन से निकल गया।
विज्ञापन
इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में चला गया। इससे टेम्पों पर सवार राजकली (52), उसकी बेटी कुसुमा (23) निवासी शहजादपुर, सुरेंद्र (19) निवासी धोबहा, मालती (32) निवासी शहरी, केशकली (30) निवासी मटका घायल हो गई।
सभी को पीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां राजकली, कुसुमा, सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायलों का इलाज सलोन व जिला मुख्यालय पर हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी निवासी आलोक साहू (35) को शहर के मामा चौराहा के पास अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के राना नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पहचान नहीं हो पाई है।