{"_id":"5a51132c4f1c1b4f198b541e","slug":"81515262764-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, तीन घायल
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर मारपीट, तीन घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मटेहना गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मटेहना गांव निवासिनी सियावती ने बताया कि वह जानवर बांधने के लिए खूंटा लगा रही थी। तभी गांव के हरिश्चंद्र, सकुनचंद्र, भुल्लू, गीता देवी गालियां देने लगे।
जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर बचाने आई पुत्री नैना की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी।
दूसरे पक्ष की गीता ने बताया कि गांव के ज्ञानी, शेर सिंह, नैना, सुंदरी उसकी जमीन पर खूंटा लगा रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।